Monday, 22 May 2017

जीवन अभी बाकी है

जीवन अभी बाकी है
--------------


जीवन अभी बाकी है
अभी थोड़ी जीत पूरी हुई
काफी सारी हार बाकी है

दर्द अभी खत्म न हुए
मेरे हिस्से के
अभी काफी दर्द बाकी है।

अभी तक पूरी तरह टूट नहीं मैं
काफी हिसे टूटना बाकी है

कर्म की गति प्रधान है
मेरे बहुत से दुष्कर्मों का क्षय बाकी है

न जाने कितने पाप किये हैं मैंने
उन सब का सबब अभी बाकी है

टूट ही नहीं हिम्मत अब तक
न जाने कौन सी उम्मीद बाकी है

दर्द और आएंगे अभी
क्योंकि अभी सहनशक्ति बाकी है

काश के अंतिम घड़ी आये शीघ्र
पर अभी मुझ में जीवन बाकी है।

No comments:

Post a Comment