Friday, 20 May 2022

एक शाम ऐसी आयेगी

एक शाम ऐसी आयेगी
सब खामोश हो जाएगा
बाहर भी और भीतर भी

मुक्त हो जाऊंगा इस मेले से
इन अवराणो के झमेले से

किसी की उम्मीद का बोझ नहीं होगा
वो क्या कहेंगे ये बोध नहीं होगा
कोई शिकायत नहीं आएगी
एक शाम ऐसी आयेगी।

अस्तित्व निराकार हो जाएगा
सबकी उम्मीदों का बोझ हट जायेगा
ये दर्द खत्म हो जाएगा
खुद को साबित करना बेमानी हो जाएगा
उस दिन नींद लंबी आयेगी
एक शाम ऐसी आयेगी

उस दिन खूब दौडूंगा मैं
अपने पैरों पर, बिना सहारे

उस दिन खूब खिलखिलाऊंगा मैं
अपने मजाकों पर, बिना रुके

उस दिन खूब गाऊंगा मैं
अपने तरानों को, अपनी ही राग पर

उस दिन निर्विकार, निरंकार , निर्लेप, विरक्त और मुक्त हो जाऊंगा
एक शाम शायद ऐसी आयेगी।