Wednesday, 21 April 2010
Meri Beti- My take on Female Foeticide
नन्ही सी परी सी
रुई के सफ़ेद गोले सी नाजुक
आयी थे मैं बड़ी हैरान सी
उछालता कोई मुझे तो
खिलखिला देती...
मुस्कुराता कोई तो
पलकें हिला देती..
पूछता कोई जो कुछ
जवाब आँखें हिला कर देती..
गोद मैं उठाता कोई तो
उसे गीला कर देती..
डाँटता कोई मुझे तो
झटमूट् रोती..
आती जब नींद तो
पापा की गोद में सोती..
मम्मी की पहन साड़ी
श्रृंगार मैं करती..
आ जाए ना कोई कमरे में
इस बात से डरती...
दादा को पकड़ कर
घोड़ा मैं बनाती..
ज़्यादा तो नही पर
खाना, थोड़ा मैं बनाती..
फिर बड़ी हो जाती और
झूलती झूलो पे..
बन जाती तितली कोई और
घूमती फूलो पे...
ले जाता मुझे कोई
डोली में बिठाकर..
पलकों की छाओ में
आँखो में लिटाकार...
अपना फिर छोटा सा
परिवार मैं बनाती..
खशियो से सज़ा सा
संसार बसाती..
बाँट प्यार सभी को
सबके दर्द मैं लेती..
गर माँ तेरी कोख से
जन्म मैं लेती....
Adapted from a frnd Kush
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Awesome bhai !!! Ultimate touching waala tha
ReplyDeletevery well said Sachin...I was touched. This menace needs to end NOW !
ReplyDelete