Monday, 8 March 2010

मस्त होली

इस बार की होली
मस्त मस्त होली
रंग भरी होली
तरंग भरी होली
दोस्तों के साथ खेली होली
मन भीगा तन भीगा
उल्लासित कर आह्लादित कर गयी होली

बरसों बाद
ये उन्माद
गीतों की ताल
मदमस्त चाल
ढोलक की थाप
नमकीन और मलाई चाप

ठंडाइ की धार
दोस्तों का प्यार
और ये होली
इस बार नहीं सिर्फ हो-ली
इस बार थी बरसों बाद मस्त मस्त होली

1 comment: